Explore

Search

November 21, 2026 12:21 am

best news portal development company in india

भदरवारा में कृषि जागरूकता अभियान आयोजित, किसानों को मृदा संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

भदरवारा (मऊरानीपुर), 19 नवंबर 2026 । ग्राम भदरवारा में कृषि विभाग की ओर से कृषि जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के माध्यम से किसानों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जल संरक्षण, फसल स्वास्थ्य प्रबंधन, फसल विविधीकरण तथा प्राकृतिक खेती के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में कृषि अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, जल संसाधनों का समुचित उपयोग करने, फसलों को रोग एवं कीटों से बचाने और कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में बताया। साथ ही प्राकृतिक खेती अपनाने तथा फसल विविधीकरण के माध्यम से कृषि को अधिक लाभकारी बनाने पर जोर दिया गया।

भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान, झांसी से आए विशेषज्ञों ने ‘खेत बचाओ अभियान ’ विषय पर किसानों को जागरूक करते हुए भूमि संरक्षण, मृदा की गुणवत्ता बनाए रखने तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर झांसी से डॉ. मनीत राणा एवं डॉ. देवेंद्र प्रताप यादव, मऊरानीपुर से एसएमएस अधिकारी इंद्रपाल सिंह, एडीओ अधिकारी देशराज प्रजापति तथा कृषि विभाग की टीएसी अधिकारी सोनाली उपस्थित रहीं।

अभियान में ग्राम भदरवारा के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। किसानों ने विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी को उपयोगी बताते हुए कृषि की आधुनिक तकनीकों एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने में रुचि व्यक्त की।

कृषि विभाग के इस अभियान का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना तथा किसानों को टिकाऊ और लाभकारी खेती के लिए प्रेरित करना रहा।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india