Explore

Search

November 15, 2026 5:24 am

best news portal development company in india

नेहरू जी के जन्मदिन पर बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने सजाईं आकर्षक दुकानें

 

टहरौली। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस (बाल दिवस) के उपलक्ष्य में टहरौली स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी-अपनी दुकानें सजाईं। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों एवं अन्य सामग्री की दुकानें लगाकर मेले को आकर्षक बनाया। बाल मेले में बच्चों ने दुकानदार की भूमिका निभाते हुए खरीद-बिक्री का अनुभव प्राप्त किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, व्यवहारिक ज्ञान और व्यापारिक समझ विकसित करना रहा। बाल मेले को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रबंधक स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल टहरौली तहसील से संवाददाता हरेन्द्र रिपोर्ट रिपोर्ट

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india