Explore

Search

November 5, 2026 7:00 pm

best news portal development company in india

स्कूटी की डिग्गी तोड़कर 49 हजार उड़ाने वाले बाल अपचारी को पुलिस ने दबोचा,5 हजार बरामद

 

दूसरे फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं शेष धनराशि की बरामदगी हेतु पुलिस टीम कर रही प्रयास

 

गुरसरांय(झांसी)। थाना गुरसरांय पुलिस ने स्कूटी की डिग्गी से 49,000 रुपये चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक बाल अपचारी के कब्जे से चोरी की धनराशि में से 5,000 रुपये बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी बॉबी सिसोदिया अभी फरार है,जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।बताते चले दिनांक 04.11.2026 को थाना गुरसरांय पर मु0अ0सं0 253/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। वादी की पुत्री ने पंजाब नेशनल बैंक,कटरा शाखा से 49,000 रुपये निकालकर अपनी स्कूटी की डिग्गी में रख दिए थे। इसके बाद वह घरेलू सामान खरीदने के लिए अन्य दुकानों पर चली गई। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने खड़ी स्कूटी की डिग्गी खोलकर उसमें रखे 49,000 रुपये चोरी कर लिए थे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 अरविन्द कुमार व क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना गुरसरांय अखिलेश द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन कर अभियुक्तों के भागने के रास्ते चिन्हित किए। फुटेज के आधार पर घटना में दो व्यक्तियों के शामिल होने की जानकारी मिलीसुरागरसी-पतारसी करते हुए पुलिस टीम राठ,जनपद हमीरपुर पहुंची,जहां जानकारी हुई कि थाना राठ पुलिस द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाला 01 बाल अपचारी पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की गई।पूछताछ के दौरान 17 वर्षीय बाल अपचारी ने बताया कि उक्त चोरी की घटना उसने एवं उसके रिश्तेदार बॉबी सिसोदिया ने मिलकर की थी। स्कूटी की डिग्गी से चोरी किए गए 49,000 रुपये में से 5,000 रुपये उसके पास हैं,जबकि शेष 44,000 रुपये उसका साथी बॉबी सिसोदिया लेकर चला गया है।पुलिस टीम ने बाल अपचारी के कब्जे से चोरी के 5,000 रुपये बरामद कर लिए हैं। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा फरार अभियुक्त बॉबी सिसोदिया की गिरफ्तारी एवं शेष धनराशि की बरामदगी हेतु पुलिस टीम प्रयास कर रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे कस्बा इंचार्ज उ0नि0 योगेन्द्र कुमार शर्मा,उ0नि0 सूर्यकान्त त्रिपाठी,हे0का0 अमृत सिंह,का0 नितीश कुमार शामिल रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india