आज दिनांक 14-11-2026 को रायकवार समाज की आवश्यक बैठक मऊरानीपुर में सुनील रायकवार के निवास पर संपन्न हुई, जिसमें रायकवार समाज के जिलाध्यक्ष पंकज रायकवार जी एवं गोविन्द सिंह रायकवार जी (जिला पंचायत सदस्य बबीना प्रतिनिधि) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस दौरान समाज के विभिन्न मुद्दों (समस्याओं एवं सामाजिक उत्थान) को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा मऊरानीपुर विधानसभा की रायकवार समाज की कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा हुई। जिसमें उपस्थित रायकवार समाज के सम्मानित लोगों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से मऊरानीपुर विधानसभा का अध्यक्ष चन्द्रभान रायकवार (प्रधान ढिमलोनी), विधानसभा उपाध्यक्ष अनन्त रायकवार एवं शंकेश रायकवार को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
बैठक में गोविन्द रायकवार, पंकज रायकवार, सुनील रायकवार, चन्द्रभान रायकवार, शम्भू कुशवाह, मिलन रायकवार, अनन्त रायकवार, शंकेश रायकवार, एडवोकेट मनीष रायकवार, चन्दन रायकवार, बलभद्र रायकवार, अनिल रायकवार, छोटू रायकवार, भारतीन रायकवार, आकाश रायकवार सहित लोग उपस्थित रहे।
आभार सुनील रायकवार ने व्यक्त किया।


