धनाई मुहल्ले में समाज की सहमति से हुआ चयन,लोगों ने दी शुभकामनाएं
गुरसरांय(झांसी)। नगर के धनाई में मंसूरी समाज की सहमति से शब्बीर माते को समाज का मुखिया नियुक्त किए जाने पर मुस्लिम समाज में हर्ष का माहौल है। उनके चयन पर समाज के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे सामाजिक एकता और आपसी सहमति का प्रतीक बताया। इस अवसर पर गुरसरांय नगर सहित दूर-दराज से आए मेहमानों और गणमान्य लोगों ने शब्बीर माते को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अख्तर रजा सुल्तानी एरच,पेश इमाम शाहुद्दीन सिद्दीकी,हाफिज नशीर अहमद (जामा मस्जिद),हाफिज सलमान चिश्ती(शहीदगंज मस्जिद),महबूब सेठ,अली माते,उस्मान माते,बल्लू माते,इकराम खान ठेकेदार,राजू चौहान,भईयन चौरसिया,सुरेन्द व्यास,बंटी जैन ठेकेदार,शिल्टू गेडा,रामजी अग्रवाल,सुमन्त सोनी,संतोष यादव,छोटू ठाकुर अस्ता,धरू यादव,दिव्बन यादव,कुलदीप यादव(मोनू),राजा जी,डिम्पल खा,मुल्ला माते,फिरोज खा,बली खा,लोकेद माते,महेन्द्र माते,बशीर राईन माते ईस्मईल राईन,नाजिर बल्लू,नजीम हारुन,वकील लाल मुहम्मद नबाब खा,अफजल,ताहिर खा,हप्पी,समीर माते,आशिब माते,शारिक,असिॅल फहीम गुड्डु महबूब खान,रफीक मंसूरी,बल्लू मंसूरी अहमद मंसूरी,बेना रीतिक यादव,देवराज,अमन मंसूरी,कुलश्रेष्ठ यादव(छोटू),बल्लू चाय,गफ्फार राईन,जलील राईन,सत्तार राईन,जीशान राइन,शहीद खां सहित मंसूरी समाज एवं अन्य समाज वर्गों के अनेक लोग मौजूद रहे। शब्बीर माते को मुखिया बनाए जाने पर उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और समाज में आपसी भाईचारा,एकता तथा सौहार्द बनाए रखने की भावना व्यक्त की। लोगों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में समाज की एकजुटता और मजबूत होगी।
*गुरसरांय से संवाददाता सार्थक नायक की रिपोर्ट*


