सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर सपा नेताओं ने भरी हुंकार, PDA एकता मजबूत करने का किया आह्वान
टहरौली, झांसी। तहसील टहरौली स्थित साईं विवाह वाटिका में सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी की PDA पंचायत आयोजित हुई। इसमें भारी जनसैलाब उमड़ा। कार्यक्रम में सरदार पटेल सहित महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. रघुवीर चौधरी ने कहा कि मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के मामले में पिछड़ा हुआ है। उन्होंने लोगों से समाजवादी पार्टी को मजबूत कर बदलाव लाने का आह्वान किया।
जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पटेल ने कहा कि हालिया एमएलसी चुनाव के परिणामों से प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी के प्रति जनता के समर्थन का संदेश गया है। वक्ताओं ने सरदार पटेल के अखंड भारत निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने की अपील की।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल, मलखान सिंह चौधरी पूर्व चेयरमैन आशाराम कुशवाहा, पूर्व प्रधान बाबूसिंह यादव, वरिष्ठ पत्रकार नेपाल सिंह यादव, टहरौली खास के अब्दुल कलाम, रामनरेश यादव, प्रशांत यादव, बेरबई के रामसिंह कुशवाहा,भगत सिंह ताई यदुवीर यादव विजयगढ़ हरेंद्र आर्य सहित अनेक लोग मौजूद रहे। टहरौली से संवाददाता हरेन्द्र आर्य की रिपोर्ट


