Explore

Search

October 16, 2026 4:19 am

best news portal development company in india

भक्तों से गुलजार हुआ मां काली का दरबार,पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु

 

 

गुरसरांय(झाँसी)- श्रद्धालुओं ने नवरात्र के पंचम दिवस गुरुवार को मंदिरों व घरों में मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की।नगर के तालाब माता मन्दिर,बाजार,नई बस्ती,परकोटा,नारायणपुरा,टीचर्स कॉलोनी,गुराई बाजार,कटरा बाजार,मातवाना,मंडी रोड़ सहित अन्य जगहों पर मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना के साथ आरती कर भक्तों ने मां से आशीर्वाद मांगा।वही गुरसरांय की ऐतिहासिक माँ काली पूजा पंडाल पटकाना में पंचम दिवस माँ काली की भव्य और अलौकिक प्रतिमा के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही चला जा रहा है।सुबह से ही यहाँ दर्शन के लिए दूर-दराज से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था,जो देर रात तक जारी रहा।पंडाल में पहुँचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ माँ काली के दरबार में हाजिरी लगाई और परिवार की सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की।इस दौरान भक्त भव्य पंडाल व मां काली की प्रतिमा देखने के लिए लंबी कतारबद्ध लगे रहे।जैसे ही आरती प्रारंभ हुई सभी भक्तों ने मां काली के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद मांगा।आरती सुबह एवं शाम 8:30 बजे होती हैं। गुरुवार को विधिवत पूजन अर्चन पुजारी अभिनव शास्त्री द्वारा कराया गया।प्रतिमा स्थापना पूजन उपरांत माँ काली जी की भव्य दिव्य आरती की गई। माँ काली के धार्मिक जयकारों से आसपास का इलाका गुंजायमान बना रहा। ऐसी मान्यता है कि माँ काली के दरबार में श्रद्धालु जो भी अभिलाषा लेकर आते हैं मां उसे अवश्य पूरा करतीं हैं।पंडाल में भारी भीड़ को देखते हुए कमेटी की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गये है। कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गयी है,ताकि दूर मौजूद भक्त भी दर्शन का लाभ ले सकें।पंडाल में सुरक्षा की दृष्टि से थाना गुरसरांय से सब इंस्पेक्टर सिंगदार सिंह,कांस्टेबल दिग्विजय सिंह,मानसी राजपूत,सतेंद्र,अमर पाल सिंह,दीपक सहित मय फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर समिति के प्रमुख पदाधिकारी अध्यक्ष पंकज आर्या,उपाध्यक्ष गगन यादव,उपाध्यक्ष सार्थक नायक,उपाध्यक्ष अनुज झां,कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल,सदस्य अमन माते,गोपी पांचाल,देवेंद्र घोष,राकेश कुमार,सोनू नामदेव,राजकुमार सोनी,नितेश सोनी,संजय यादव,सजल अग्रवाल,रवि नामदेव,सागर मिश्रा,मुकुल नामदेव,मोहित सोनी,मनु अग्रवाल,पुस्पेंद्र नामदेव,मोहित भगत जी,गोलू पालीवाल,राज सेंन,अचेन्त जैन,सौरभ अग्रवाल,हिमांशु विश्वकर्मा,हर्ष व्यास,कुनाल रैकवार,हनी नामदेव,शैलू माली,उदित कुमार,अमन विश्वकर्मा,जय झा,रामजी सेन,आशू नामदेव,गौतम लक्षकार,रोहित नामदेव,साहिल लक्षकार,संस्कार कुशवाहा सहित हजारों श्रद्धालुगण और बड़ी संख्या में माँ काली के भक्त उपस्थित रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india