Explore

Search

October 10, 2026 3:52 am

best news portal development company in india

10 अक्टूबर को होगी माँ काली जी की भव्य अगवानी,रंगोली और पुष्प वर्षा से स्वागत करेंगे श्रद्धालु

 

 

गुरसरांय(झाँसी)- शारदीय नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में नगर के मुहल्ला पटकाना में नगर एवं क्षेत्र की ऐतिहासिक विराजमान होने वाली माँ काली जी की भव्य आगमन यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए ‘जय माँ काली समिति पटकाना’ की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी समिति द्वारा माँ काली जी की भव्य अगवानी की जायेगी। आगामी 10 अक्टूबर शनिवार को सुबह सात बजे माँ काली जी की भव्य अगवानी की जायेगी। माँ काली जी की भव्य अगवानी को लेकर सभी भक्तजनों मे खासा उत्साह है। यात्रा में घोड़े,डीजे,बैंड इत्यादि रहेगे। आगमन यात्रा को लेकर सभी महिलाएं अपने अपने घर के बाहर रंगोली बनाकर एवं पुष्प वर्षा कर माँ काली जी की भव्य अगवानी करेगी। माँ काली जी की भव्य अगवानी रामनगर रोड़ से डी.आर सिंह तिराहा,पानी की टंकी,टीचर्स कॉलोनी,गांधीनगर होते हुए मुहल्ला पटकाना स्थित माँ काली जी प्रागंण मे विराम होगी। इस बार पंडाल को अत्यंत भव्य और दिव्य तरीके से सजाया जाएगा। 11 अक्टूबर से माँ काली जी के भक्तगण दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर भाव-विभोर होंगे। भक्तों को आरती देखने में कोई असुविधा न हो इसके लिए हर वर्ष की तरह इस बार भी कमेटी की तरफ से लाइव टेलिकास्ट की व्यवस्था की जायेगी,ताकि कोई भी श्रद्धालु दर्शन से वंचित न रहे। बैठक में समिति के प्रमुख पदाधिकारी पुजारी अभिनव शास्त्री,अध्यक्ष पंकज आर्या,उपाध्यक्ष गगन यादव,उपाध्यक्ष सार्थक नायक,उपाध्यक्ष अनुज झां,कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल,सदस्य गोपी पांचाल,देवेंद्र घोष,राकेश कुमार,सोनू नामदेव,अमन यादव,नन्ही दुनिया डेकोरेशन से राजकुमार सोनी,नितेश सोनी,संजय यादव,सजल अग्रवाल,मुकुल नामदेव,मोहित सोनी,मनु अग्रवाल,पुस्पेंद्र नामदेव,मोहित भगत जी,पुष्पेंद्र नामदेव,गोलू पालीवाल,राज सेंन,अचेन्त जैन,सौरभ अग्रवाल,हर्ष व्यास,हनी नामदेव,राज सेन,शैलू माली,साहिल लक्षकार,संस्कार कुशवाहा स्थानीय नागरिक और बड़ी संख्या में माँ काली के भक्त उपस्थित रहे। जय माँ काली समिति’ के सदस्यों ने समस्त नगरवासियों एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं से इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india