Explore

Search

October 10, 2026 3:55 am

best news portal development company in india

आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, बाबा साहेब और महाराजा राधाचरण सिंह जू देव की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

 

 

समथर, झांसी:- आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में गरौठा विधानसभा से पीतांबर पटेल को विधानसभा प्रभारी घोषित किए जाने के बाद उनके नगर में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी मुन्ना मेवाती के नेतृत्व में फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। पीतांबरा पटेल द्वारा नगर आगमन पर पंडोखर रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर एवं महाराजा छतरी चौराहे पर स्थित महाराजा राधाचरण सिंह जू देव की प्रतिमा पर तिलक लगाकर माल्यार्पण कर नगर में जनसंपर्क किया गया एवं ग्राम पहाड़पुरा स्टेट, बांगरी सहित चिरगांव खुर्द में पवन गुर्जर, ओमजी गुर्जर सहित कार्यकर्ताओं ने पीतांबर पटेल का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी अनूप कुमार आजाद, मंडल प्रभारी भाईचारा कमेटी करण चौधरी, जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सोनू कुमार आजाद,भानू प्रताप सिंह, पार्षद संत राम दोहरे,पार्षद पुष्पेंद्र दोहरे, पार्षद प्रतिनिधि कासिम खान, निहाल सिंह चौहान, सौरभ अहिरवार, संजय जाटव, दिलकस मेवाती, फैजान खान, विक्रम अहिरवार, दीपक दोहरे, मौनी कुमार आजाद सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india