Explore

Search

October 10, 2026 3:50 am

best news portal development company in india

लेखपाल पर जमीन की पैमाइश में गड़बड़ी का आरोप, किसान ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

 

 

झांसी/मऊरानीपुर। तहसील मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम सिजारा निवासी किसान जितेंद्र कुमार पटेल ने गांव के लेखपाल पर जमीन के हिस्से के बंटवारे और रंग भराव की प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान का कहना है कि उनकी भूमि खसरा नंबर 1041 के हिस्से के बंटवारे और रंग भराव की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान वह किसी काम से अहमदाबाद चले गए।

 

किसान के मुताबिक, उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर दूसरे पक्ष के लोगों ने कथित रूप से मिलीभगत कर अपने खेत में अधिक क्षेत्रफल पर रंग भरवा लिया। आरोप है कि रोड किनारे की फ्रंट की करीब 30 कड़ी से अधिक जमीन भी दूसरे पक्ष के हिस्से में दर्शा दी गई।

 

मामले की जानकारी होने पर किसान जितेंद्र कुमार पटेल ने उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर को शिकायती पत्र देकर आपत्ति दर्ज कराई और किए गए रंग भराव को निरस्त कर दोबारा निष्पक्ष जांच एवं पैमाइश कराने की मांग की। किसान का कहना है कि उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

 

जितेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि उनकी पत्नी पूनम पटेल के नाम ग्राम सिजारा में सड़क से लगी जमीन है। उनके अनुसार, इसी भूमि से संबंधित हिस्से में बटाईदार संजीत पटेल और रामगोपाल निर्जन भी जुड़े हुए हैं। किसान ने आरोप लगाया कि इसी प्रक्रिया के दौरान निर्धारित हिस्से से अधिक भूमि पर रंग भरवाया गया है।

 

किसान ने शासन-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कथित रूप से अधिक क्षेत्र में किए गए रंग भराव की कार्रवाई को निरस्त करने तथा दोबारा पैमाइश कर वास्तविक हिस्से के अनुसार जमीन का निर्धारण कराने की मांग की है।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india