बंगरा(झांसी) – समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं झांसी-प्रयागराज खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. मानसिंह ने बंगरा ब्लॉक में मतदाताओं से संपर्क कर पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन योजना बहाल करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए विशेष बल का गठन किया जाएगा डॉ. मानसिंह ने झांसी-प्रयागराज खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से जनसंपर्क करते हुए कहा कि युवाओं और कर्मचारियों के हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित होता है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर व्यवस्था के साथ जवाबदेही भी सुनिश्चित की जानी चाहिए उन्होंने कहा कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए वह सदन में प्रभावी आवाज बनेंगे डॉ. मानसिंह ने स्नातक मतदाताओं से झांसी-प्रयागराज खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने एवं अपना समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्नातक मतदाताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सदन में उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा जनसंपर्क के दौरान उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों, युवाओं, अधिवक्ताओं एवं स्नातक मतदाताओं से संवाद कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर डॉक्टर सत्येंद्र सिंह प्रबंधक गौरैया इंटर कॉलेज, हरदेव सिंह गौर, स्वस्ति कुमार घोष,कल्याण सिंह घोष ,उपेंद्र सिंह यादव दिनेश कुशवाहा ,अंकित घोष प्रशांत यादव अनूप कुमार यादव अरविंद सिंह दांगी सत्येंद्र श्रीवास राघवेंद्र यादव लखन लाल यादव बृजेंद्रसिंह यादव हररायण यादव सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


