
चिरगांव। नगर में रेलवे स्टेशन के समीप स्थित त्यागी आश्रम के ठाकुर जी का विमान धूमधाम और भक्तिभाव के साथ निकाला गया। विमान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह भगवान ठाकुर जी की आरती उतारी गई और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विमान त्यागी आश्रम से प्रारंभ होकर रामनगर सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ा। रास्ते में रामविहारी के मकान पर विमान का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। रामविहारी ने अपनी पत्नी गीता के साथ भगवान ठाकुर जी की विधि-विधान से आरती उतारी। उनके पुत्र हनी शिवहरे ने विमान में शामिल संत-महंतों एवं अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विमान में श्री श्री 1008 महंत महामंडलेश्वर साकेत बिहारी दास जी महाराज सहित अन्य संत-महंत एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। डीजे और भजन मंडली के साथ श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने विमान को रोककर भगवान ठाकुर जी के दर्शन किए और आरती उतारी।
विमान में रामबिहारी शिवहरे, हनी शिवहरे ,अनुज शिवहरे, जगदीश शिवहरे, अनूप शिवहरे, कपिल शिवम, नमन, अंकित अग्रवाल, कमलेश साहू, योगेंद्र राजपूत, बबलू समाधियां, आशीष महाराज, अंकित इटोडिया, यश शिवहरे, मधुसूदन शिवहरे आदि मौजूद रहे।
पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान ठाकुर जी के दर्शन कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।


