सामाजिक न्याय के लिए जगदेव बाबू का संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत : कालीचरन कुशवाहा
झांसी। जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में महान समाजवादी चिंतक एवं जननायक बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर झांसी मंडल का मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर बाबू जगदेव प्रसाद के संघर्ष, विचारों एवं सामाजिक न्याय की लड़ाई को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सम्मेलन के दौरान जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा का सिक्कों से तुलादान कर सम्मान किया गया। 223 सदर विधानसभा झांसी के इंजी. प्रशांत कुशवाहा एवं मंडल प्रभारी दयाराम कुशवाहा मुखिया ने उनका तुलादान किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव संतोष लोधी रहे। विशिष्ट अतिथियों में एडवोकेट शिवशरण कुशवाहा, कालीचरन कुशवाहा, श्रीमती प्रेमवती कुशवाहा, श्रीमती मधु कुशवाहा, वंदना मेहता ललितपुर एवं मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. बालचंद कुशवाहा रानीपुर ने की तथा संचालन जिला प्रभारी एवं जिला पंचायत भोजला के संभावित प्रत्याशी मनोज कुशवाहा ने किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा ने कहा कि अमर शहीद जगदेव बाबू का संघर्षशील जीवन शोषित, वंचित, दलित एवं पिछड़े वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सामाजिक समानता, अधिकार और सम्मान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं।
कालीचरन कुशवाहा ने जगदेव बाबू के प्रसिद्ध नारे “100 में 90 शोषित हैं, 90 भाग हमारा है” का उल्लेख करते हुए कहा कि सामाजिक एवं आर्थिक समानता के लिए उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि जगदेव बाबू का संघर्ष सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वालों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं सामाजिक न्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी दयाराम कुशवाहा मुखिया, इंजी. प्रशांत कुशवाहा, जिला महासचिव पुरुषोत्तम कुशवाहा, आरडी फौजी, धन सिंह फौजी, जिला सचिव एडवोकेट रामकुमार कुशवाहा पाड़री, पवन कुशवाहा, चंदन सिंह कुशवाहा बंगरा मनीष, इंजी. मानवेंद्र, डॉ. महेंद्र कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, एडवोकेट सुरेश कुशवाहा कोछाभांवर, करन कुशवाहा, रतिराम कुशवाहा, अनुराग कुशवाहा, श्रीमती देवा कुशवाहा, श्रीमती सुधा कुशवाहा, अर्चना, विनीता, राधा, सुनीता, अभय मौर्य, सुनील बचावली, राजेश पाड़री, उमेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
…बंगरा से संवाददाता चंदन सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट


