Explore

Search

October 16, 2026 4:48 am

best news portal development company in india

पटकाना पंडाल में माँ काली के अलौकिक दर्शन के लिए उमड़ रहे भक्त

 

गुरसरांय(झाँसी)- नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को मंदिरों व पांडालो में मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की गयी।नगर के तालाब माता मन्दिर,कटरा बाजार,नई बस्ती,नारायणपुरा,बाजार,परकोटा,टीचर्स कॉलोनी,गुराई बाजार,मातवाना सहित अन्य जगहों पर मां की पूजा-अर्चना के साथ आरती कर भक्तों ने मां से आशीर्वाद मांगा।वही गुरसरांय की ऐतिहासिक माँ काली पूजा पंडाल पटकाना में माँ काली की भव्य और अलौकिक प्रतिमा के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही चला जा रहा है।सुबह से ही यहाँ दर्शन के लिए दूर-दराज से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था,जो देर रात तक जारी रहा।पंडाल में पहुँचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ माँ काली के दरबार में हाजिरी लगाई और परिवार की सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की।इस दौरान भक्त भव्य पंडाल व मां काली की प्रतिमा देखने के लिए लंबी कतारबद्ध लगे रहे।जैसे ही आरती प्रारंभ हुई सभी भक्तों ने मां काली के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद मांगा।विधिवत पूजन अर्चन पुजारी अभिनव शास्त्री द्वारा कराया गया।पूजन उपरांत माँ काली जी की भव्य दिव्य आरती की गयी।पंडाल में भारी भीड़ को देखते हुए कमेटी की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गये है। कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गयी है,ताकि दूर मौजूद भक्त भी दर्शन का लाभ ले सकें। माँ काली के धार्मिक जयकारों से आसपास का इलाका गुंजायमान बना रहा।पंडाल में सुरक्षा की दृष्टि से थाना गुरसरांय से सब इंस्पेक्टर सिंगदार सिंह,कांस्टेबल दिग्विजय सिंह,मानसी राजपूत,सतेंद्र,अमर पाल सिंह,दीपक सहित मय फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर समिति के प्रमुख पदाधिकारी अध्यक्ष पंकज आर्या,उपाध्यक्ष गगन यादव,उपाध्यक्ष सार्थक नायक,उपाध्यक्ष अनुज झां,कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल,सदस्य अमन माते,गोपी पांचाल,देवेंद्र घोष,राकेश कुमार,सोनू नामदेव,राजकुमार सोनी,नितेश सोनी,संजय यादव,सजल अग्रवाल,सागर मिश्रा,मुकुल नामदेव,मोहित सोनी,मनु अग्रवाल,पुस्पेंद्र नामदेव,मोहित भगत जी,गोलू पालीवाल,राज सेंन,अचेन्त जैन,सौरभ अग्रवाल,हिमांशु विश्वकर्मा,हर्ष व्यास,कुनाल रैकवार,हनी नामदेव,शैलू माली,उदित कुमार,अमन विश्वकर्मा,जय झा,रामजी सेन,आशू नामदेव,रोहित नामदेव,साहिल लक्षकार,संस्कार कुशवाहा सहित सैकड़ों श्रद्धालुगण और बड़ी संख्या में माँ काली के भक्त उपस्थित रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india