Explore

Search

September 5, 2026 10:07 pm

best news portal development company in india

विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

 

 

*गुरुजनों का तिलक लगाकर किया सम्मान, विद्यार्थियों ने लिया आशीर्वाद*

 

समथर, झांसी:- नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में महान शिक्षाविद एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में उत्साह साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालयों में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

 

नगर के महाराजा वीरसिंह राजकीय इंटर कॉलेज, किले के अंदर स्थित महाराजा राधाचरण सिंह इंटर कॉलेज, नगर पालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, हरदयाल सिंह महाविद्यालय पहाड़पुरा स्टेट, सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय हाईस्कूल साकिन एवं लोहागढ़, जिया टैलेंट यूनिवर्स स्कूल, आरएस पब्लिक स्कूल, बलरामजी विद्या मंदिर, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, जीडी पब्लिक स्कूल, रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल, सनराइज पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर, अनामिका विद्या मंदिर, चित्रगुप्त विद्या मंदिर, एमएस पब्लिक स्कूल, विवेकानंद पब्लिक स्कूल, जागृति सरस्वती ज्ञान मंदिर सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी व निजी विद्यालयों सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर सम्मान कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। विद्यालयों में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन, उनके विचारों तथा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india