Explore

Search

September 5, 2026 10:11 pm

best news portal development company in india

युवा संवाद एवं युवा सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर

 

 

*युवाओं में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन और सेवा भाव जागृत करने का आह्वान*

 

समथर, झांसी:-नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से युवा संवाद एवं युवा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला समिति अध्यक्ष अजय ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

 

उक्त अवसर पर अजय ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्यबोध जागृत करना है। युवाओं की समस्याओं और विचारों पर खुलकर संवाद के साथ ही चरित्र निर्माण, अनुशासन और सेवा भाव को बढ़ावा देना भी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में युवाओं को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने तथा राष्ट्रहित के मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का सकारात्मक दिशा में उपयोग कर समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

 

कार्यक्रम में भरतशरण नगाइच, उज्ज्वल,शिवम,प्रधानाचार्य भागवत नारायण, प्रधानाचार्य अशोक त्रिपाठी, प्रमोद खरे,प्रभाकांत मिश्रा,अरुण खरे,अजय राठौर,राजेंद्र राजपूत,रवि राजपूत,रवि लोकमान,जयप्रकाश सोनकर,सुभाष दुबे,राज,जगदीश पेंटर,सिद्धार्थ,ईशांत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india