Explore

Search

September 5, 2026 4:05 am

best news portal development company in india

6 सितंबर को किला मैदान में सजेगा आस्था और संस्कृति का भव्य मंच

दधि मटकी, रासलीला और विशाल भंडारे की तैयारियों का विधायक जवाहरलाल राजपूत ने किया निरीक्षण

मोंठ (झांसी)। नगर के ऐतिहासिक किला मैदान स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में आगामी 6 सितंबर को आयोजित होने वाले दधि मटकी, रासलीला, भजन-कीर्तन एवं विशाल भंडारे की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक एवं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जवाहरलाल राजपूत ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक ने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मथुरा-वृंदावन के सुप्रसिद्ध कलाकार भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनमोहक रासलीला प्रस्तुत करेंगे। साथ ही भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

विधायक जवाहरलाल राजपूत ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी परंपराओं और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने नगर एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं से 6 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान भाजपा कार्यकर्ता, आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश झांसी मोंठ से वरिष्ठ संवाददाता कोमल सिंह परिहार

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india