Explore

Search

September 5, 2026 10:33 am

best news portal development company in india

लहचूरा डैम में पैर फिसलने से युवक डूबा, तलाश जारी

 

महोबा। आज दिनांक 30 अगस्त 2026 को पीआरवी-5723 द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि लहचूरा डैम में एक व्यक्ति पानी में डूब गया है। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।

 

पुलिस के अनुसार राहुल, निवासी मंगोलपुरी दिल्ली, अपने दो दोस्तों धनंजय मिश्रा पुत्र उपेंद्र मिश्रा और रोहित कुमार पुत्र पन्ना लाल निवासी नागलोई, थाना प्रेमनगर किराड़ी, दिल्ली के साथ लहचूरा डैम के पास बैठा था। इसी दौरान राहुल का अचानक पैर फिसल गया और वह डैम के पानी में गिर गया।

 

घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। घटनाक्रम थाना महोबकंठ, जनपद महोबा से संबंधित है। पीआरवी द्वारा थाना महोबकंठ पुलिस को घटना की सूचना से अवगत करा दिया गया है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य बताई गई है। राहुल की तलाश के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india