Explore

Search

September 5, 2026 10:33 am

best news portal development company in india

गुरसराय सब्जी मंडी में दुकानदारों ने लगाया दबाव और धमकी का आरोप

 

 

 

झांसी। गरौठा तहसील के गुरसराय स्थित सब्जी मंडी के करीब 30 दुकानदारों ने कुछ लोगों पर दबाव बनाने, जमीन पर कब्जे का प्रयास, गाली-गलौज, धमकी और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

दुकानदारों का कहना है कि उन्हें अस्थायी रूप से दुकानें दी गई थीं और समय पूरा होने के बाद वे दुकानें खाली कर जमीन संबंधित व्यक्ति को सौंपने के लिए तैयार हैं।

 

 

आरोप है कि इसके बावजूद विवाद में जबरन शामिल किया जा रहा है और दुकानदारों से करीब 20-20 हजार रुपये भी लिए गए, जो वापस नहीं किए गए। पैसे मांगने पर झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

 

 

दुकानदारों ने मुख्यमंत्री से मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच, सीसीटीवी फुटेज की जांच, भूमि की पैमाइश और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही दुकानदारों ने सुरक्षा और संरक्षण दिए जाने की भी गुहार लगाई है।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india