Explore

Search

September 5, 2026 10:33 am

best news portal development company in india

शक्कर-गुड़ सहित आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

 

 

दतिया। बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में मंगलवार को प्रदर्शन किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाम 5 बजे किला चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लगातार बढ़ रहे खाद्य पदार्थों के दामों ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है शक्कर,गुड़,बेसन,घरेलू गैस सिलेंडर और खाद्य तेल सहित अन्य जरूरी सामान महंगा होने से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शक्कर की माला पहनकर विरोध जताया उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर मिठाई महंगी होने से चीनी का हार देने की स्थिति बन सकती है प्रदर्शन के दौरान आम नागरिकों ने भी कांग्रेस के महंगाई विरोधी प्रदर्शन का समर्थन करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की।कांग्रेस ने सरकार से बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की।दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि चीनी के बढ़ते दामों ने आमजन को परेशान किया है ईथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ने का उपयोग करने से चीनी की उपलब्धता प्रभावित हुई है,जिससे इसके दाम बढ़े हैं उन्होंने दावा किया कि देश पहली बार चीनी का निर्यात करने के बजाय आयात कर रहा है जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि त्योहारों के समय आम जनता को राहत देने के बजाय रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं चीनी के दाम लगभग 70 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गए हैं इसके साथ ही बेसन,घरेलू गैस सिलेंडर और खाद्य तेल के दामों में भी बढ़ोतरी से आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है। विधानसभा प्रभारी दशरथ सिंह गुर्जर ने कहा बढ़ती कमरतोड़ महंगाई ने गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं और आमजन का जीवन लगातार कठिन होता जा रहा है।इस अवसर पर दतिया विधायक घनश्याम सिंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बागदा,विधानसभा प्रभारी दशरथ सिंह गुर्जर ,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर, संतोष लिटोरिया, मुन्ना खान पार्षद,अशोक दांगी कडकड़ा,स्वामी शरण कुशवाहा,महिपाल सिंह गुर्जर,पार्षद जीतू प्रजापति,आशीष तिवारी, डॉ राकेश खरे,पुष्पराज राजपूत रामकुमार मोंगिया,जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव बासुदेव,मोहन कुशवाहा शिशुपाल सिंह यादव बासुदेव,प्रेमनारायण कुशवाहा,सी एल बौद्ध,रज्जन खां,रामदास उत्साही,गोलू कुशवाहा,लक्ष्मी नारायण कुशवाहा,राजा कुरेशी,के पी यादव,गोलू कुशवाहा विक्रम दांगी,दतिया, जाकिर मंसूरी,मोहन स्वरूप श्रीवास्तव स्वदेश अहिरवार, काले खां,वोवी खां,राजा कुरैशी उमर फारूक,रिंकू यादव,राकेश मांझी,देव गोतम दयाराम झस्या,माखन बाबू जी,जंडेल सिंह गिर्राज सिंह,धर्मेंद्र नामदेव सोनू राजा,जगदमा प्रसाद,नीरज शर्मा,उत्तम सिंह कुशवाहा शेलेन्द परमार,जाहगीर खां आदि उपस्थित रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india