Explore

Search

September 5, 2026 11:55 am

best news portal development company in india

खरखरी बाग स्थित प्राचीन चतुर्भुज मंदिर में गूंजे ‘बम बोल भोला’ के जयकारे, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

 

*रिपोर्ट मानवेंद्र सिंह गुर्जर ध्रुव जी*

समथर (झांसी) नगर के खरखरी बाग स्थित प्राचीन चतुर्भुज मंदिर प्रांगण में सावन माह के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में वैदिक रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर भगवान चतुर्भुज का अभिषेक किया गया। अभिषेक एवं पूजन के उपरांत मंदिर में विराजमान भगवान चतुर्भुज को महाप्रसाद अर्पित किया गया। इसके बाद मंदिर प्रांगण में कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान के दर्शन किए।

देर रात तक मंदिर परिसर में ‘बम बोल भोला’ गायन कार्यक्रम चलता रहा। स्थानीय एवं बाहरी गायकों ने भगवान भोलेनाथ की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। भजनों की मधुर धुन और भोलेनाथ के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। भक्ति गीत सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और कई श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। देर रात तक चले इस भक्तिमय कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

उक्त अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना, पूर्व पार्षद मनोज कुमार गुप्ता, विजय साहनी, आत्माराम पांडे, अरविंद उपाध्याय रानी महाराज, रवि लक्ष्यकार, चंद्रकांत तिवारी, बृजेश सोनी, पिंकू दांगी, कुणाल व्यास, बब्लू कनकने, मनोज गुप्ता मंत्री, सीता शरण कनकने, श्याम जी गुप्ता, आनंद गुप्ता, राजेश विश्वारी, पवन लोहिया, कौशल गुप्ता, सुपेंद्र गुप्ता, सोनू गोस्वामी, हेमंत श्रोतीय, देवराज, ज्ञान सिंह कुशवाहा, आशीष गुर्जर गड़ा वाले, प्रदीप काकोरिया, अमित गुप्ता, नीरज गुप्ता, कल्याण कुशवाह, शिवम लखेरे, बच्चा सोनी, राजकुमार कुशवाहा, शेखर दीक्षित, अभिषेक, लालसिंह कुशवाहा, नारायण दास, हिमांशु गोस्वामी, रविन्द्र श्रोतीय, बॉबी दीक्षित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india