Explore

Search

September 5, 2026 12:43 pm

best news portal development company in india

तिरंगों से सजा समथर, भारत माता के जयघोष से गूंजा नगर

 

 

*रिपोर्ट मानवेंद्र सिंह गुर्जर ध्रुव जी*

 

समथर (झांसी) स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा हाथों में तिरंगा थामे मोटरसाइकिलों पर सवार सैकड़ों युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ समथर नगर में प्रवेश किया। भारत माता के जयघोष और राष्ट्रभक्ति के नारों से नगर का वातावरण गूंज उठा। जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया।

 

मोंठ से गरौठा विधायक के पुत्र राहुल राजपूत के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में आशीष जमुना कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में युवा मोटरसाइकिलों पर सवार होकर शामिल हुए। युवाओं के हाथों में लहराते तिरंगे और जोशीले नारों ने वातावरण को पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा जैसे-जैसे नगर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ी, लोगों ने उत्साह के साथ यात्रा का अभिनंदन किया।

 

तिरंगा यात्रा अग्गा बाजार स्थित नगर पालिका कार्यालय पहुंची, जहां नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पाल, सभासद, पार्षद प्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल राजपूत सहित युवाओं का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया।

 

देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा नगर

 

यात्रा के दौरान नगर की सड़कों पर जगह-जगह तिरंगे लहराते नजर आए। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। युवाओं में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। तिरंगा यात्रा ने नगरवासियों में देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया।

 

इस अवसर पर आशीष गुर्जर बी डी सी जिलाध्यक्ष, पूर्व पार्षद मनोज कुमार गुप्ता, पूर्व पार्षद पवन बुलकिया, राजेश श्रीवास्तव, विजय साहनी, प्रकाश झा, गुर्जर महेंद्र नागर, राजू महंत, रामप्रकाश व्यास, प्रतिपाल सिंह दांगी, मानवेंद्र ध्रुव गुर्जर, मुन्ना दुबे, ओमप्रकाश चंदेल, अरविंद श्रीवास, सुनील अग्रवाल, प्रहलाद, वीरेंद्र वंशकार, संतराम दौहरे, राजेंद्र पांचाल, शाहबुद्दीन खान, सीपी रायकवार, रविंद्र पाल, हरनाथ पाल, ब्रजेश शाक्य, हरनाम कुशवाहा, हरिशंकर पाल, विशाल उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india