Explore

Search

September 5, 2026 12:43 pm

best news portal development company in india

सावन में भक्ति के रंग में रंगा चतुर्भुज मंदिर, भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

 

 

समथर (झांसी)। सावन माह के पावन अवसर पर मंगलवार को नगर के खरखरी बाग स्थित प्राचीन चतुर्भुज मंदिर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल का नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना, पार्षदों एवं पार्षद प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने मंदिर पहुंचकर भगवान चतुर्भुज के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल एवं नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक एवं पूजन किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण और भोलेनाथ के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।

 

जलाभिषेक के दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का स्मरण करते हुए पूजा-अर्चना में सहभागिता की। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और भक्ति का विशेष अवसर है। धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ आपसी भाईचारे और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सावन माह की शुभकामनाएं दीं।

 

नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से नगर का वातावरण सकारात्मक और भक्तिमय बनता है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से नगरवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

 

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने मंदिर प्रांगण में उपस्थित नानी महाराज, शिल्पकारों एवं कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं में पूरे दिन उत्साह एवं भक्ति का माहौल बना रहा।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india