Explore

Search

September 5, 2026 11:58 am

best news portal development company in india

अंगदान जागरूकता के लिए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

 

दतिया। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, दतिया में अंगदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, मरीजों, उनके परिजनों एवं आमजन को अंगदान के महत्व से अवगत कराना तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना था।
कार्यक्रम डीन डॉ. दीपक एस. मरावी की गरिमामयी उपस्थिति एवं शल्य चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. के. एन. आर्या के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुति देते हुए अंगदान को “महादान” बताया तथा यह संदेश दिया कि मृत्यु उपरांत अंगदान कर कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन दिया जा सकता है। प्रस्तुति में अंगदान से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों का भी तार्किक ढंग से निराकरण किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के चिकित्सक, रेजिडेंट डॉक्टर, मेडिकल विद्यार्थी, कर्मचारी, मरीज एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य संदेश “अंगदान से जीवनदान” रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर डीन डॉ. दीपक एस. मरावी ने सभी आयोजकों एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए अधिक से अधिक लोगों से अंगदान के लिए आगे आने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india