Explore

Search

September 5, 2026 12:43 pm

best news portal development company in india

मंदिर में पूजा के दौरान करंट लगने से महिला की मौत, गांव में शोक

 

 

बंगरा (झांसी)- बंगरा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पलरा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

 

जानकारी के अनुसार ग्राम पलरा निवासी इंदिरा देवी, पत्नी गनेश राय, उम्र लगभग 55 वर्ष, सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना करने गई थीं। बताया जा रहा है कि मंदिर के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के कारण अचानक मंदिर में लगे टीन शेड में करंट प्रवाहित हो गया। पूजा कर रही इंदिरा देवी अनजाने में करंट की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं।

 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तथा उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा ले गए। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बंगरा से संवाददाता चंदन सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india