Explore

Search

September 5, 2026 12:42 pm

best news portal development company in india

झांसी: उभरते सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पुष्पेंद्र कुशवाहा की विषाक्त पदार्थ सेवन के बाद मौत, क्षेत्र में शोक

 

झांसी। मऊरानीपुर तहसील के बंगरा ब्लॉक के ग्राम गैराहा से एक दुखद घटना सामने आई है। गांव के 22 वर्षीय उभरते सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर एवं इन्फ्लुएंसर पुष्पेंद्र कुशवाहा की विषाक्त पदार्थ के सेवन के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुष्पेंद्र इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाकर अच्छी पहचान बना रहे थे और युवाओं के बीच लोकप्रिय थे।
परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार शाम पुष्पेंद्र अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। सेवन करने के कुछ समय बाद उन्होंने गांव के कुछ युवकों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही युवक उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा लेकर पहुंचे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में रातभर उनका उपचार चलता रहा, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद सोमवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना के पीछे क्या कारण रहे, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण सामने आ सकेंगे।
पुष्पेंद्र की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव और उनके सोशल मीडिया से जुड़े साथी भी गहरे सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें जानने वाले लोग श्रद्धांजलि देते हुए शोक व्यक्त कर रहे हैं।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india