Explore

Search

September 5, 2026 12:33 pm

best news portal development company in india

दो बाइक सवारों में आपे ने जोरदार मारी टक्कर दोनों हुए गंभीर रूप से घायल

 

झांसी के मोठ कोतवाली इलाके में ओवरब्रिज के नीचे से बाइक से रास्ता क्राॅस कर रहे दो बाइक सवारों में आपे ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरियाघाट निवासी 32 वर्षीय यशपाल एवं करन सिंह बाइक पर सवार होकर अपने गांव से मोठ सुसायटी खाद लेने आ रहे थे, जैसे ही वह कुम्हरार ओवरब्रिज के नीचे से क्राॅस करने लगे, इसी दौरान सर्विस रोड से झांसी से उरई की तरफ जा रही आपे बाइक सवारों में जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे आपे चालक एंव बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से मोठ ट्रामा सेन्टर में इलाज हेतु भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार करते हुए बाइक सवार यशपाल और करन सिंह की हालत नाजुक होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आपे को कब्जे में लेकर सड़क हादसे की जांच में जुट गई।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india