
बंगरा मगरवारा क्षेत्र में सम्राट अशोक महान सेना एवं समस्त कुशवाहा समाज की एक महत्वपूर्ण सामाजिक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में मगरवारा, मंजूवारा, छिंगेवारा, टपरियन, डलई, पतरिया, रतेवारा तथा सम्राट नगर के समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता सेनाध्यक्ष अनिल मौर्य ने की, जबकि ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर के साथ नीरज कुशवाहा, अशोक, शिबू भगत जी, अनिल कुमार, मिथलेश, गयादीन, भानु मोहन, रामबागस, गोपी, मुकेश, पूर्व प्रधान भागीरथ, जमुना प्रसाद, बालकिशन, माते भगवानदास, श्याम नेता, गुमान मुखिया, मोतीलाल गायक, मनोज भगत जी, आसाराम एवं चिंतामण सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।
बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास और सामाजिक सुधार को लेकर छह प्रमुख संकल्प लिए गए—
1. तेरहवीं जैसी सामाजिक कुप्रथा को बंद करने का संकल्प।
2. बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्णय।
3. अंधविश्वास और पाखंड का विरोध करते हुए वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का आह्वान।
4. समाज की एकता, भाईचारे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प।
5. “पहले जानो, फिर मानो” के सिद्धांत पर चलकर जागरूक और विवेकपूर्ण समाज निर्माण का संदेश।
6. नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति शिक्षा, जागरूकता, आपसी एकता और सामाजिक कुरीतियों के त्याग से ही संभव है। सभी उपस्थित लोगों ने इन संकल्पों को अपने-अपने गांवों तक पहुंचाने तथा समाज को नई दिशा देने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक का समापन समाज की उन्नति, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और सम्राट अशोक महान के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराते हुए किया गया।
बंगरा से संवाददाता चंदन सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट


