लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, जौनपुर से सांसद एवं जन अधिकार पार्टी के संस्थापक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा से लखनऊ में समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमणीक अहिरवार (भजन नेता) ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान मऊरानीपुर विधानसभा (224) की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर डॉ. रमणीक अहिरवार ने बाबू सिंह कुशवाहा का पुष्पमाला एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया तथा भारत रत्न बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
बैठक में डॉ. रमणीक अहिरवार ने मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करें, तो आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी मऊरानीपुर विधानसभा सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उनका कहना था कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता का विश्वास ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी ताकत है।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, संगठन के विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी के बुंदेलखंड प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता दयाराम कुशवाहा (मुखिया जी), कालीचरण कुशवाहा तथा प्रेम कुशवाहा (मऊरानीपुर) भी उपस्थित रहे।
राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को मऊरानीपुर विधानसभा में समाजवादी पार्टी के संगठन को नई मजबूती देने और आगामी चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है,,, ,,,, ,,,,,, बंगरा से संवाददाता चंदन सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट


