
बंगरा (झांसी), 15 जुलाई 2026। जनपद झांसी के थाना उल्दन पुलिस द्वारा मंगलवार को थाना क्षेत्र के ग्राम उल्दन में व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस बल ने गांव के प्रमुख मार्गों, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेजों की जांच की तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा।
पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही लोगों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया।
थाना उल्दन पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।,,, बंगरा से संवाददाता चंदन सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट


