तहसील टहरौली क्षेत्र के ग्राम विजयगढ़ में आज मंगलवार को श्री राम महायज्ञ का विधि विधान पूर्वक पूर्ण आहुति के बाद समय 4 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासीयों ने सहयोग कर हजारों लोगों को महायज्ञ के भंडारे का भोजन ग्रहण करवाया युवा समाजसेवी यदुवीर सिंह ने बताया कि सभी ग्रामवासियों के सहयोग से समस्त याज्ञिक कार्यक्रम बिना किसी असुविधा के संपन्न हो गए यज्ञ के समापन के बाद ग्राम में सुख समृद्धि और शांति आयेगी जिससे हर परिवार खुशहाल होगा।
टहरौली से हरेन्द्र आर्य की रिपोर्ट


