Explore

Search

September 5, 2026 12:42 pm

best news portal development company in india

सदर बाजार क्षेत्र में एक दबंग युवक द्वारा एक महिला की दुकान पर पुलिस के साथ मिलकर कब्जा करने का आरोप लगाया

 

 

सदर बाजार क्षेत्र में एक दबंग युवक द्वारा एक महिला की दुकान पर पुलिस के साथ मिलकर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने आज अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कब्जा वापस दिलाए जाने तथा आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की गुहार की है। यह पूरा मामला सदर बाजार क्षेत्र का है। खुशीपुरा निवासी आशा सोनकर पत्नी स्वर्गीय किशोर सोनकर ने अधिकारियों को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि वह डॉक्टर बेला मार्ग पर फास्ट फूड की दुकान लगाती है। पिछले कई दिनों से उसकी दुकान पर सदर बाजार क्षेत्र में रहने वाला एक दबंग आकर दुकान खाली करने के लिए दवाब बना रहा है। आशा के अनुसार आरोपी हाल ही में जेल से छूटा है। आशा ने आरोप लगाया कि गत दिवस विपक्षी कुछ पुलिस कर्मियों के साथ उसकी दुकान पर आया और दुकान छोड़कर जाने की धमकी दी। उसके मना करने पर उसे फर्जी मुकदमे में जेल भेज देने की भी धमकी दी गई। आशा का यह भी आरोप है कि पहले भी उक्त दबंग के इशारे पर उसके खिलाफ दो बार फर्जी कार्रवाई की जा चुकी है। इस मामले को लेकर उसने पुलिस अधिकारियों से दुकान से कब्जा हटाने तथा न्याय दिए जाने की गुहार की है।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india