Explore

Search

September 5, 2026 12:43 pm

best news portal development company in india

खेत में बकरी चराते समय आकाशीय बिजली गिरने से 54 वर्षीय किसान की मौत

झांसी टहरौली
थाना उल्दन क्षेत्र के ग्राम राजगिर में गुरुवार शाम मानसून की पहली तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 54 वर्षीय किसान भारत कुशवाहा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत कुशवाहा प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी अपनी बकरियां चराने खेतों में गए थे। शाम के समय अचानक मौसम खराब हो गया। तेज बारिश और बादलों की गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय आसपास खेतों में गांव के कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। बिजली गिरते ही उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन भारत कुशवाहा इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर थाना उल्दन पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

परिजनों ने बताया कि भारत कुशवाहा एक गरीब किसान थे। उनके पास करीब तीन बीघा कृषि भूमि थी, जिससे वह खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। इसके साथ ही वह बकरी पालन भी करते थे। परिवार की आजीविका का मुख्य आधार वही थे। उनकी असमय मृत्यु से परिवार गहरे सदमे में है और आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों और परिजनों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि प्राकृतिक आपदा में हुई इस मृत्यु को देखते हुए पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता और सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि परिवार को इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सके।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india