थाना टहरौली क्षेत्र के धवारी में कुछ महीने पहले महेश पटेल के बाड़े में रखी 20 मूंगफली की झालों को चोरों ने रात्रि का फायदा उठा कर चोरी कर लिया था किसान महेश पटेल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की धीरे धीरे चोरी करने वाली कड़ी खुल कर सामने आने पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मूंगफली चोर सिलोरी तिराहे पर खड़ा है तभी हरकत में आई पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार गिरजेश कुमार प्रभाकांत साहू कांस्टेबल रोहित मौर्या ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में उसने अपना नाम सोबरन पुत्र विश्वनाथ निवासी देवरा जिला निवाड़ी का रहने वाला बताया गहनता से पूछताछ पर उसने स्वीकार किया कि उसने अपने दोस्त नरेन्द्र कुशवाहा के साथ मिलकर करीब 4 महीने पहले महेश पटेल के बाड़े से मूंगफली की झालों चोरी कर बेच दिया था और कुछ मूंगफली धवारी पुलिया के नीचे छिपी हैं पुलिस ने दोनों मूंगफली की झालों के साथ आरोपी के पास से 1300 रुपए बरामद करते हुए मामले का सफतला पूर्वक खुलासा कर आरोपी को आज मंगलवार को समय 5 बजे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जिला कारागार झांसी भेज दिया गया है।


