Explore

Search

September 5, 2026 12:42 pm

best news portal development company in india

किसानों की आवाज बने पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह गुर्जर, भारतीय किसान यूनियन एस (सेक्युलर) के झांसी जिलाध्यक्ष नियुक्त

 

 

*रिपोर्ट मानवेंद्र सिंह गुर्जर ध्रुव जी*

 

समथर (झांसी)। ग्राम कांडोर निवासी पुष्पेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा समय समय पर किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने वाले युवा किसान नेता पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह गुर्जर को भारतीय किसान यूनियन एस (सेक्युलर) के प्रदेश अध्यक्ष रतन सिंह द्वारा जिला झांसी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही समथर क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई।

पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह गुर्जर लंबे समय से किसानों के हितों, उनकी समस्याओं और अधिकारों की आवाज बुलंद करते रहे हैं। खेती-किसानी से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने तथा किसानों के साथ निरंतर खड़े रहने के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और किसानों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति की सूचना मिलते ही क्षेत्र के किसान, सामाजिक कार्यकर्ता, शुभचिंतक और ग्रामीण उनके निवास पर पहुंचे तथा फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में जिले के किसानों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान कराने के लिए संगठन और अधिक मजबूती से कार्य करेगा।

इस अवसर पर पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह गुर्जर ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों के लिए सदैव संघर्ष करते रहेंगे और संगठन को जिले में और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के अनेक किसानों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india