Explore

Search

September 5, 2026 12:42 pm

best news portal development company in india

गुर्जर बौद्धिक संघ का झांसी जिलाध्यक्ष बनने पर अभयप्रताप सिंह गुर्जर का हुआ सम्मान, क्षेत्र में खुशी की लहर

 

*रिपोर्ट मानवेंद्र सिंह गुर्जर ध्रुव जी*

समथर (झांसी)। क्षेत्र के ग्राम साकिन निवासी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन के जिलाध्यक्ष अभयप्रताप सिंह गुर्जर (आशीष) को गुर्जर बौद्धिक संघ के संयोजक जय कुमार सिंह गुर्जर द्वारा झांसी जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही ग्रामीणों, समाज के लोगों और शुभचिंतकों ने उनके निवास पर पहुंचकर पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि अभयप्रताप सिंह गुर्जर लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली, समाज के प्रति समर्पण और युवाओं को साथ लेकर चलने की क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में गुर्जर बौद्धिक संघ झांसी जनपद में सामाजिक एकता, शिक्षा, संगठन की मजबूती और समाजहित के कार्यों को नई दिशा देगा।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभयप्रताप सिंह गुर्जर ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना, समाज में शिक्षा, जागरूकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, युवा एवं ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india