मोंठ (झाँसी)- मोंठ में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित हरदास महाराज के 1लाख 53 हजार रुपए वापस करा दिए हैं। यह राशि ऋषिकेश हरिद्वार निवासी हरिदास महाराज के बैंक खाते से अज्ञात ठगों ने निकाल ली थी।
हरिदास महाराज कुछ दिनों पहले मोंठ तहसील क्षेत्र के एक गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे इसी दौरान अज्ञात ठगों ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और उनके बैंक खाते से 1 लाख 53 हजार रुपए निकाल लिए। ठगी का पता चलते ही हरदास महाराज ने मोंठ थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही मोठ पुलिस और साइबर टीम सक्रिय हुई टीम ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्य तथा बैंकिंग जानकारी के आधार पर ठगी की गई रकम को संदिग्ध खातों में होल्ड करा दिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूरी धनराशि 1 लाख 53 हजार रुपए पीड़ित को सफलतापूर्वक वापस की गई।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक रजनीकांत कांस्टेबल, दीप तिवारी और राहुल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अपनी धनराशि वापस मिलने पर हरिदास महाराज ने मोंठ पुलिस और साइबर टीम का आभार व्यक्त किया पुलिस ने आम जनता से एटीएम का उपयोग करते समय सतर्क रहने और किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज करने की अपील की है।


