Explore

Search

September 5, 2026 1:32 pm

best news portal development company in india

देवरा में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

 

 

चिरगांव (झांसी)। थाना चिरगांव क्षेत्र के ग्राम देवरा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा कथित रूप से क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, पुरुष, बच्चे, भीम आर्मी एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर एकत्र हो गए।

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह घटना की सूचना ग्राम प्रधान को दे दी गई थी, लेकिन उनके देर से पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों का कहना था कि गांव की समस्याओं और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई को लेकर भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से गांव में कचरा निस्तारण और अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर भी सवाल उठाए।

घटना की सूचना मिलते ही co असमा मोंठ तहसीलदार मोंठ थाना प्रभारी राहुल राठौर, एसएसआई आनंद सिंह सहित चिरगांव थाना पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पूर्व ग्राम करगवां में भी बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना हुई थी, लेकिन उस मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ऐसे में देवरा की घटना से लोगों में और अधिक नाराजगी देखी गई।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india