Explore

Search

September 5, 2026 1:32 pm

best news portal development company in india

ईको गाड़ी पलटने से युवक की मौत, दो गंभीर घायल*

 

समथर (झांसी)। थाना क्षेत्र के ग्राम लोहागढ़ के समीप देर रात एक ईको गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त के अनुसार ग्राम साकिन निवासी राशिद खान पुत्र अख्तियार अपने गांव के ही दोस्तों दिलशाद एवं अख्तर के साथ ग्राम लोहागढ़ में मोहर्रम का पर्व देखने गया था। देर रात तीनों युवक ईको गाड़ी से वापस अपने गांव लौट रहे थे। बताया जाता है कि लोहागढ़ से निकलने के बाद सड़क पर अचानक आए गड्ढे के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी सड़क किनारे खाई में जा पलटी।

हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी राहगीरों द्वारा घायलों के परिजनों को दी गई। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ ले गए। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद राशिद खान को मृत घोषित कर दिया, जबकि दिलशाद और अख्तर की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
मृतक के पिता शारीरिक रूप से कमजोर है बड़ा भाई बाहर रह कर जीवन यापन कर रहा है। पांच बहिनें है एक की शादी हो गई है। मृतक युवक ही अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था जिसकी मृत्यु हो जाने से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। ग्राम प्रधान वकील खान एवं ग्रामीण जनों ने जिलाधिकारी झांसी से मृतक दुर्घटना योजना या अन्य तरह से आर्थिक मदद की मांग की है।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india