Explore

Search

September 5, 2026 11:57 am

best news portal development company in india

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इंडोर स्टेडियम में हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास

 

 

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर, सभी युवा।

अपनी दिनचर्या में समय निकालकर योग अवश्य करें- प्रदीप अग्रवाल।

 

योग अपनाकर स्वयं एवं परिवार को रखें स्वस्थ– कलेक्टर श्री वानखड़े

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज इंडोर स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन ने सहभागिता कर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल रहे। उन्होंने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग अभ्यास कर योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। उन्होंने सभी से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। साथ ही युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि सभी प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकालें तथा स्वस्थ रहकर देश के विकास में अपना योगदान दें।

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने कहा कि योग को सभी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं तथा स्वयं और अपने परिवार को स्वस्थ रखें। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य प्रदान करता है, बल्कि मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा भी देता है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन संभव है तथा समाज को निरोगी बनाने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

इस अवसर पर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा तनावमुक्त एवं निरोगी समाज निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी ने नियमित योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. अनिल जाटव द्वारा किया गया। योग प्रशिक्षक के रूप में रुचि राजपूत एवं हरिमोहन दांगी उपस्थित रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india