
मोंठ (झांसी)। तहसील क्षेत्र के ग्राम ररुआ स्थित अशोक आश्रम में ब्रह्मलीन परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी त्यागानंद जी महाराज परमहंस की पावन स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय विराट संत सम्मेलन एवं भंडारे का शुभारंभ हो गया। देश के विभिन्न राज्यों से पधारे संत-महात्माओं ने धर्म, अध्यात्म और मानव कल्याण का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं को सत्संग का अमृतपान कराया।
सम्मेलन में महामंडलेश्वर स्वामी रामदेवानंद जी महाराज, स्वामी कैलाश स्वरूपानंद जी महाराज एवं साध्वी मीरा चेतन्य जी महाराज सहित अनेक संत अपने आध्यात्मिक प्रवचनों से श्रद्धालुओं को लाभान्वित कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं प्रेरणा स्रोत श्री श्री 1008 स्वामी सुबोधानंद जी महाराज कर रहे हैं।
आयोजन समिति के अनुसार 21 जून को गुरु दीक्षा, हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा। सम्मेलन में आसपास के जनपदों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश झांसी मोठ से वरिष्ठ संवाददाता कोमल सिंह परिहार


