विधवा बहू पर संपत्ति विवाद और परिवार को धमकाने का आरोप, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के वीरू नगर राजगढ़ निवासी सुमित्रा देवी पत्नी विजय कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र की मृत्यु के बाद उनकी विधवा बहू परिवार के साथ लगातार विवाद और झगड़ा कर रही है।
सुमित्रा देवी का कहना है कि बहू आए दिन संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा करती है तथा घर में कलह का माहौल बनाए रखती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बहू अक्सर घर से बाहर रहती है और कुछ दबंग लोगों के माध्यम से परिवार को जान से मारने की धमकी दिलवाती है। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि बहू परिवार के सदस्यों को झूठे मुकदमों में फंसाने तथा दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने की धमकी देती है।
पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस पूरे मामले की जांच कर रही है


