Explore

Search

September 5, 2026 2:46 pm

best news portal development company in india

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस नेता का अनोखा प्रदर्शन, मऊरानीपुर की सड़कों पर बैलगाड़ी हांककर निकले”

 

 

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर मऊरानीपुर में कांग्रेस नेता का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। कांग्रेस नेता ने बैलगाड़ी चलाकर सफर किया और ईंधन बचाने का संदेश दिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

मऊरानीपुर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस नेता ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। उन्होंने बैलगाड़ी चलाकर सफर किया और आम जनता पर बढ़ती महंगाई के असर को लेकर अपनी बात रखी। सोमवार सुबह करीब 11 बजे बैलगाड़ी से सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कांग्रेस नेता का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम आम लोगों की जेब पर बोझ डाल रहे हैं। उन्होंने ईंधन बचाने और वैकल्पिक साधनों के उपयोग का संदेश देने के उद्देश्य से बैलगाड़ी से यात्रा की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india