*अगले 24 घंटों में जिले में भीषण गर्मी का कहर, गंभीर हीट वेव की चेतावनी*
“”जनपद में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बेहद खतरनाक रहने वाला है। मौसम विभाग ने जिले के कई क्षेत्रों में हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव चलने की संभावना जताई है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है। गर्म हवाओं और तपती धूप ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।
::::::सलाह::::
डॉक्टरों के अनुसार लगातार पानी पीते रहें, हल्के कपड़े पहनें और धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें। लू लगने की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। लोगों से अपील की जा रही है कि गर्मी और लू से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां जरूर अपनाएं।
बंगरा से संवाददाता चंदन सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट


