Explore

Search

September 5, 2026 3:30 pm

best news portal development company in india

ग्रामीणों को मिली राहत: विधायक जवाहर लाल राजपूत ने दो नई बसों को दिखाई हरी झंडी

 

 

*रिपोर्ट मानवेंद्र सिंह गुर्जर ध्रुव जी*

 

समथर (झांसी)। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इस योजना के तहत अनुबंधित दो नई बसों का शुभारंभ विधि-विधान के साथ किया गया। कार्यक्रम में संत बासुदेव महाराज खेरापति सरकार द्वारा पूजन-अर्चन के उपरांत क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर विधायक ने स्वयं बस में यात्रा कर आमजन को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और जिला मुख्यालय तक पहुंचना अब पहले से अधिक आसान और सुरक्षित होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली बस ग्राम ऐरा से लोहागढ़ और साकिन होते हुए समथर वाया झांसी तक संचालित होगी, जबकि दूसरी बस ग्राम कंडौर से समथर वाया झांसी के लिए प्रतिदिन चलेगी। इन बस सेवाओं के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में गरौठा नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा, बड़ोखरी प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह सेंगर, अयोध्या प्रसाद दुबे, भगवत दयाल मुदगिल, हेमंत सिरौठिया ‘लवलू भैया’, पवन बुलकिया, मुन्ना मेवाती, रामप्रकाश व्यास, कपिल मुदगिल, अवधेश अग्रवाल, कन्हैया गुर्जर, चंद्रशेखर बघेल, बृजबिहारी व्यास, मनोज व्यास, राकेश मिश्रा, नीतेश शर्मा, राजेश झां सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के विकास और सुविधा के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india