Explore

Search

September 5, 2026 5:01 pm

best news portal development company in india

रास्ते पर अवैध कब्जा हटवाने के सम्बन्ध में महिला ने दिया नगरपालिका में शिकायती पत्र

 

झांसी मऊरानीपुर

मऊरानीपुर में आम रास्ते पर कब्जे को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पुरानी बेलाई करखा निवासी रेनू सिंह पत्नी जयपाल सिंह सोलंकी ने नगर पालिका परिषद में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसके मकान के सामने बने करीब 10 फीट चौड़े आम रास्ते पर कुछ दबंग अवैध अतिक्रमण कर रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि रास्ता बंद कर घर आने-जाने में बाधा डाली जा रही है, जिससे परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज, लड़ाई-झगड़ा और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। शिकायत पत्र में उन दबंगों के नाम से प्रार्थना पत्र दिया हैं। महिला का दावा है कि पूरे विवाद और कथित दबंगई के कई वीडियो भी मौजूद हैं, जिनमें हंगामा और विवाद साफ दिखाई दे रहा है। पीड़िता ने नगर पालिका प्रशासन से मौके की जांच कर अतिक्रमण हटाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर आम रास्ते पर कब्जा और खुलेआम दबंगई के आरोपों पर प्रशासन कब कार्रवाई करेगा और पीड़ित परिवार को राहत कब मिलेगी।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india