
इंदरगढ़(दतिया)- तहसील कार्यालय इंदरगढ़ पहुंचे विधायक प्रदीप अग्रवाल ने अनशन पर बैठे अधिवक्ता राहुल राजोरिया को जूस पिलाकर उनका आनशन समाप्त कराया और मौके पर उपस्थित नगर परिषद इंजीनियर नंदकिशोर गोस्वामी को विधायक निधि से स्वीकृत 10 लाख की राशि से तहसील परिसर में पेपर ब्लॉक ब टीन सेट निर्माण तीन दिवस में शुरू करने के निर्देश दिए, और वकीलों के चेंबर में पंखे लगाने का भी आश्वासन दिया इस मौके पर तहसीलदार दीपक यादव नायक तहसीलदार मनोज दिवाकर पार्षद रवि चौरसिया सत्यवीर जाट चप्पू पठान कमल कुशवाह विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र श्रीवास्तव पवन पाठक उपस्थित रहे।


