Explore

Search

September 5, 2026 4:59 pm

best news portal development company in india

2 दिन से लापता व्यक्ति का शव नदी में बने कुएं में मिला

Oplus_16908288

 

परिजनों ने दो दिन पहले थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी

झांसी सकरार

 

थाना क्षेत्र सकरार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दो दिन से लापता चल रहे एक किसान का शव गुरुवार सुबह कस्बा सकरार की नैना नदी में बने पुराने कुएं से बरामद हुआ।

परिजनों के मुताबिक 55 वर्षीय किसान भगवानदास कुशवाहा पुत्र घनश्याम मंगलवार दोपहर खेत की ओर निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने बुधवार को सकरार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। वहीं परिजनों द्वारा गुरुवार की सुबह फिर खोजबीन की तो कबूतरा डेरा के पास स्थित मृतक के खेत के पास से निकली नैना नदी के किनारे मृतक के कपड़े रखे मिले । नदी में डूबने की आशंका के चलते जब परिजनों और ग्रामीणों ने नदी में उतरकर तलाश की तो बीच नदी में बने कुएं में मृतक का शव बरामद हुआ। वही सूचना पाकर मौके पर पहुच कर पुलिस टीम द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि खेत पर जाते समय पैर फिसलने से मृतक भगवानदास नदी में गिर गया और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले मृतक की पोती माही की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी और अब उसके बाद दादा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india