Explore

Search

April 17, 2026 3:13 pm

best news portal development company in india

नारी शक्ति बन्दन के कार्यक्रम को थाना परिसर में लाइव दिखाया

 

*रिपोर्ट मानवेंद्र सिंह गुर्जर ध्रुव जी*

 

समथर झांसी:- नगर के थाना प्रागंण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत की उपस्थिति में दिल्ली में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को एक बड़ी स्क्रीन की टीवी लगाकर लाइव दिखाया गया,जहां प्रधानमंत्री ने महिला नेतृत्व और नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) पर जोर देते हुए महिला आरक्षण कानून के महत्व और विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।थाना में पदस्थ महिला पुलिसकर्मियों ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं एवं बालिकाओं को पुष्प गुच्छ भेटकर स्वागत किया। उक्त अवसर पर उपनिरीक्षक कस्बा इंचार्ज गम्भीर सिंह,रामशरण सिंह,समरथ सिंह,रामचंद्र सिंह, राजकुमार,कांस्टेबल कुलदीप सिंह,प्रभात कुमार,अशोक पटेल,अमित कुमार,प्रमोद कुमार,महिला कांस्टेबल,जूली वर्मा,ममता,ज्योतिषना,भावना सहित थाना में पदस्थ पुलिस कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय महिलाओं,विद्यालयों में पदस्थ अध्यापकाओ एवं छात्राओं ने इस लाइव प्रसारण को देखा।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india