*रिपोर्ट मानवेंद्र सिंह गुर्जर ध्रुव जी*
समथर झांसी:- बेतवा नहर प्रखंड द्वित्तीय पर समथर मोंठ मार्ग नहर पुल से ग्राम दतावली नहर पुल तक नहर की कच्ची पट्टी पर राज्य सड़क निधि के अंतर्गत प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना उपस्थित रहे।पूजन कार्यक्रम बैदिक रीति रिवाज मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न कराया गया।भूमि पूजन के अवसर पर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत द्वारा कुदाल से जमीन की खुदाई कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। उक्त डामर
सड़क की लंबाई लगभग तीन किलोमीटर तथा चौड़ाई 3.75 मीटर (करीब 12 फुट 4 इंच) निर्धारित की गई है। इस परियोजना का निर्माण लोक निर्माण विभाग खंड-तीन द्वारा लगभग दो करोड़ एक लाख चौबीस हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग के जे ई नर्मदा प्रसाद पटैल द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का तिलक माल्यार्पण कर स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना किसानों के हितों को दृष्टिगत रखते हुये इस सड़क के निर्माण से समथर और दतावली कला,बरनाया के बीच आवागमन सुगम होगा तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी सीधा लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान इस मार्ग पर आवागमन लगभग बंद हो जाता था जिससे किसानों को बहुत सी परेशानियां दूर होंगी। डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं बेहतर मार्ग उपलब्ध होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए इसे समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए।स्थानीय नागरिकों ने इस परियोजना के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकता थी। इसके निर्माण से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। उक्त अवसर पर ठेकेदार राजू ब्यास,मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र पाल, जितेन्द्र सिंह गुर्जर लावन,पार्षद अरविंद श्रीवास, रणवीर सिंह गुर्जर,पार्षद प्रकाश चन्द्र झा पार्षद,राजेश श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता पार्षद प्रतिनिधि, पूर्व पार्षद विजय साहनी, रामेन्द्र सिंह कुक्कू गुर्जर,कपिल मुदगिल,पार्षद प्रतिनिधि संतराम दोहरे, ग्राम प्रधान बेलमा छोटा कोमल राजपूत, भूतपूर्व प्रधान बसोवई दिनेश राजपूत, महेंद्र राजपूत अध्यक्ष साधन सहकारी समिति तालौड, मोंठ मंडल अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह चौहान, संजीव गुप्ता, जसवंत सिंह राजपूत , ओमप्रकाश मिश्रा कोमल रायकवार, मुरारी लाल गुप्ता, महेन्द्र पुजारी, मुकेश राजपूत,
जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


